ओरमांझी: ओरमांझी में कथित चोर को ग्रामीणों ने पकड़ महिला परिधान पहनाकर पूरे गांव में घुमाया
ओरमांझी में कथित चोर को ग्रामीणों ने पकड़ महिला परिधान पहनाकर पूरे गांव में घुमाया है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे से वायरल हो रहे तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि ग्रामीण कथित चोर को महिला परिधान पहनाकर पूरे गांव में घुमा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से नाराज ग्रामीणों ने कथित चोर को चोरी के जेवरात के साथ पकड़ लिया।