—धनहरी गांव निवासी 19 वर्षीय युवती तुलसी सिंह मरावी पिता वचन सिंह घर से बिना बताए कहीं चली गई है। युवती के अचानक लापता हो जाने से परिजन काफी चिंतित हैं। परिजनों द्वारा कोतवाली थाना पहुंचकर मामले की जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार युवती के संबंध में आवश्यक विवरण जुटाए जा रहे है।