हनुमानगढ़: सतीपुरा के आरओबी निर्माण कार्य में लापरवाही आई सामने, नई बनी सर्विस रोड टूट रही, लोगों में पैदा हुआ आक्रोश
जिला मुख्यालय के नजदीकी सतीपुरा में आरओबी का निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा लापरवाही का मामला सामने आया है। करोड़ों की लागत से बना रहे इस आरओबी का काम अब तक पूरा नहीं हो सका है। वही हाल ही में बनाई जा रही सर्विस सड़क भी निर्माण के कुछ ही दिनों में टूटने लगी है, इसे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। दरअसल पिछले 7 वर्षों से इसका निर्माण कार्य चालू है।