सावर: गुढ़ा खुर्द में 9 कुंडीय यज्ञ एवं चामुंडा माता मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़ा भक्तों का सैलाब, निकाली गई कलश यात्रा
Sawar, Ajmer | Apr 28, 2026 गुढ़ा खुर्द में नौ दिवसीय श्रीमद भागवत कथा,नौ कुंडीय यज्ञ एवं चामुंडा माता मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का शुभारम्भ हो गया।कस्बे में कलश यात्रा के साथ शोभायात्रा निकाली गई।मंगलवार को शाम 4 बजे तक कथा का वाचन व सुबह हवन कार्यक्रम हुआ।251 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण यात्रा में शामिल हुई।कथा का वाचन व हवन आचार्य राजेंद्र कुमार शर्मा द्वारा किया जा रहा है।