मथुरा: स्वच्छता महाअभियान को मिली नई सौगात, 70 लाख की लागत से सड़कों पर उतरीं 10 कचरा गाड़ियां
मँगाई गई 10 गाड़ियों में से 5 विशेष कचरा गाड़ियों को वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी जी मंदिर मार्ग क्षेत्र में तैनात किया गया है। वहीं, शेष 5 गाड़ियों को मथुरा शहर के प्रमुख आराध्य ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर और उसके आसपास के सघन क्षेत्रों में भेजा गया है, ताकि इन प्रमुख धार्मिक स्थलों और वीआईपी मार्गों पर स्वच्छता का स्तर हमेशा अव्वल बना रहे।