गिरिडीह: जगमनरायडीह एवं खावां के बीच खावां नदी पर निर्मित पुल तथा मुख्य पथ निर्माण कार्य का हुआ विधिवत उद्घाटन।
सदर प्रखंड के जगमनरायडीह एवं खावां के बीच खावां नदी पर निर्मित पुल तथा मुख्य राजमार्ग से आर.ई.ओ. रोड भाया पंचायत भवन खावां तक पथ निर्माण कार्य का मंगलवार को 2 बजे विधिवत उद्घाटन किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल गिरिडीह द्वारा निर्मित नावाडीह बासदेव कोल के घर से टिटोया तक का उद्घाटन भी किया गया।