पत्थलगांव: दर्रापारा में बौली में डूबने से एक किशोर की मौत, भाई का इलाज जारी है
पत्थलगांव थाना क्षेत्र के दर्रापारा में खेत में सिंचाई के लिए बनाई गई बावली में डूबने से सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना के समय तीन बच्चे बावली में नहाने गए थे, जिनमें दो सगे भाई और उनका एक दोस्त शामिल था।मृतक की पहचान साहिल कुजूर (7 वर्ष) पिता प्रभुदान कुजूर, निवासी दर्रापारा के रूप में हुई है। साहिल आत्मानंद विद्यालय में दूसरी कक्षा का छात्र था। बताया