खरौंधी: खरौंधी पुलिस का अवैध महुआ शराब के खिलाफ अभियान, 150 किलो जावा महुआ नष्ट
गढ़वा जिले के खरौंधी थाना क्षेत्र के अरंगी, कशियरवा एवं गटीयरवा गांवों में थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम के नेतृत्व में अवैध देशी महुआ शराब के विरुद्ध विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। अभियान में थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल रहे। छापामारी के दौरान पुलिस ने लगभग 150 किलोग्राम जावा महुआ तथा शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरणों को मौके पर ही नष्ट कर दिया।