बालोद: दल्लीराजहरा में भीषण सड़क हादसे में शादी समारोह में आए युवक की सिर कुचलने से हुई मौत, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
Balod, Balod | May 16, 2026 दल्लीराजहरा शहर के कारूटोला मोड़ के आगे मुर्गा बाजार के पास सड़क पर शनिवार सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में विवाह समारोह में शामिल होने आए एक युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक का सिर बुरी तरह कुचल गया। घटना की खबर मिलते ही विवाह समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल निर्मित हो गया।