हुज़ूर: अपने प्रशिक्षक से मिलने रीवा पहुंची भारतीय क्रिकेटर शुचि उपाध्याय, कहा- यहां आकर पहले जैसा अपनापन अनुभव हो रहा है
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उभरती हुई खिलाड़ी शुचि उपाध्याय इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेलने के बाद अपने खेल प्रशिक्षक से मिलने 22 जून रविवार को 3:00 बजे रीवा पहुंची। जहां स्थानीय लोगों ने उनका सम्मान किया। इस दौरान शुचि ने कहा कि यहां आकर उन्हें पहले जैसा अपनापन अनुभव हो रहा है।