रायबरेली: गुरबक्श गंज में रोड जाम और अतिक्रमण से राहगीर परेशान, फुटपाथ पर लगी दुकानों के कारण लग रहा है जाम
30 नवंबर शनिवार दोपहर 2 बजे के आसपास बांदा बहराइच मार्ग एवं गुरबक्श गंज रायबरेली मार्ग पूरी तरह से वाहनों से जाम की स्थिति बनी रहती है। कस्बे वासी एवं वाहन चालकों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की ना मौजूदगी से लोगों मे आक्रोश भी व्याप्त है। तथा प्रशासन से जाम से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। कस्बे मे दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।