चंदला: बरुआ गांव में आग पीड़ित परिवार से मिले राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार, ₹25 हजार की सहायता और मुआवजे का दिलाया भरोसा
चंदला के बरुआ गांव में आग से प्रभावित परिवार से मिलने राज्य मंत्री एवं विधायक दिलीप अहिरवार पहुंचे। उन्होंने शनिवार कि देर रात 11 बजे पीड़ित फूलचंद्र रजक के परिवार से मुलाकात कर हालचाल जाना और अपनी विधायक निधि से 25 हजार रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही एसडीएम से फोन पर चर्चा कर पीड़ित परिवार को शीघ्र शासकीय मुआवजा दिलाने के निर्देश दिये है।