मंझनपुर: अटसराय में डंपर खींचते वक्त टक्कर लगने से ट्रैक्टर पलटा, एक भाई की मौत, दूसरे का इलाज जारी
सैनी कोतवाली क्षेत्र के अटसराय स्थित हाईवे पर गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर चालक की जान चली गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। डंपर को टोचन के जरिए खींचकर ले जा रहा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया और पीछे चल रहा डंपर उसके ऊपर चढ़ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।