अररिया: बोग्लाह में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में तीन लोग घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Feb 15, 2025 रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के बोग्लाह वार्ड संख्या 01 में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में शनिवार को दोपहर 3 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल तीनों लोगों का इलाज किया जा रहा है.