कुशलगढ़: कुशलगढ़ क्षेत्र में उबलती सब्जी की कड़ाही में गिरा 2 वर्षीय मासूम, दर्दनाक हादसे से मचा हड़कंप
कुशलगढ़ क्षेत्र के टिम्बेडा छोटा गांव में, बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार, घर के आंगन में खेल रहा दो वर्षीय मासूम, संतुलन बिगड़ने से चूल्हे पर रखी उबलती सब्जी की कड़ाही में गिर गया, जिससे उसका पैर गंभीर रूप से झुलस गया। बच्चे के पिता रितेश ने बताया कि, सुबह करीब 10 बजे उनका पुत्र आयुष घर के आंगन में खेल रहा था।