हमीरपुर: सुमेरपुर क्षेत्र पंचायत की बैठक में कई अधिकारियों के खिलाफ पारित हुआ प्रस्ताव
क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक में पशुपालन विभाग में आ रही दवाओं का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही विद्यालयों में अव्यवस्था को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी के समुचित जवाब नहीं दे पाने पर उनके खिलाफ आंदोलन करने के लिए बोर्ड ने प्रस्ताव पारित किया। विद्युत विभाग के अवर अभियंता के खिलाफ भी जांच कराने का प्रस्ताव पारित किया गया।