शिकोहाबाद: भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने जिला मुख्यालय परिसर में 12 सूत्रीय मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन
फ़िरोज़ाबाद के जिला मुख्यालय परिसर में सोमवार की दोपहर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानो ने 12 सूत्रीय मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी किसानों ने अपनी मांगो को लेकर मुख्यमंत्री के नाम प्रशासनिक अफसर को ज्ञापन सौपा है। इस दौरान प्रदर्शनकारी किसानो ने जल्द समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।