अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन के बैनर तले ग्राम हेसला में सावित्रीबाई फुले फातिमा शेख जयंती दिवस के अवसर पर 3 से 9 जनवरी तक बहनापा अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं ने सावित्रीबाई फुले एवं फातिमा शेख की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके संघर्षों को याद किया।