रायसेन: रायसेन में धान के दाम घटने से किसानों का आक्रोश, सागर-भोपाल मार्ग पर किया चक्काजाम
Raisen, Raisen | Dec 29, 2025 धान की उपज के सही दाम नहीं मिलने से नाराज किसानों ने सोमवार को रायसेन के सागर–भोपाल तिराहे पर चक्का जाम कर दिया। चक्का जाम लगभग दो घंटे तक चला, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और किसानों से चर्चा कर जाम समाप्त कराया।