अंबाह: भीषण गर्मी में राहगीरों को बांटा शर्बत और शीतल पेयजल, मुरैना तिराहे पर दिन भर चला सेवा कार्य
Ambah, Morena | May 23, 2026 अंबाह में भीषण गर्मी और तेज लू से राहत देने के लिए मुरैना तिराहे स्थित आर्य समाज भवन के सामने शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक शर्बत और मीठे शीतल पेयजल का वितरण किया गया। राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों ने सेवा कार्य की सराहना की। विकास जैन, राजकुमार पाठक, सोनू गोयल, संतोष जैन सहित कई समाजसेवियों ने मानव सेवा की भावना से आयोजन में सहयोग दिया।