गिरिडीह: मादक पदार्थों के विरुद्ध संचालित जन-जागरूकता अभियान के तहत +2 एच.ई. हाई स्कूल गिरिडीह से प्रभात फेरी का आयोजन
मादक पदार्थों के विरुद्ध संचालित जन-जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को 7 बजे प्लस टू एच.ई. हाई स्कूल, गिरिडीह से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। जिला नजारत उप समाहर्ता के नेतृत्व में निकाली गई यह जागरूकता रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर झंडा मैदान, सदर अस्पताल, टावर चौक सहित शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः विद्यालय परिसर में संपन्न हुई।।