रायबरेली: सुभाष नगर निवासी युवक पर युवती ने शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया, एसपी से की शिकायत
कोतवाली नगरक्षेत्र के,सुभाष नगर निवासी एक युवक पर,शुक्रवार को,एसपी ऑफिस पहुंचकर युवती ने,यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत की है।और मुकदमा दर्ज कर,कार्रवाई किए जाने की मांग की है।पीड़िता के मुताबिक,जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो,अब वह युवक जान से मारने की धमकी दे रहा है।जिसको लेकर कोतवाली नगर में भी शिकायत की गई थी।लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।