बरेली: उर्स और होमगार्ड परीक्षा के चलते बरेली में ट्रैफिक अलर्ट! कई रूट बंद, भारी वाहनों पर रोक, बसें सैटेलाइट से चलेंगी
बरेली में 24-25 अप्रैल को उर्स ताजुश्शरिया और 25-27 अप्रैल तक होमगार्ड परीक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने सख्त एडवाइजरी जारी की है। मिनी बाईपास, झुमका तिराहा समेत कई रूटों पर डायवर्जन रहेगा, भारी वाहन प्रतिबंधित होंगे और रोडवेज बसें सैटेलाइट स्टैंड से चलेंगी। परीक्षार्थियों को समय से पहले निकलने की सलाह दी गई है।