देवघर: कुंडा थाना क्षेत्र के कानी जोर गांव में हुई फायरिंग मामले में घायल अभिषेक को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
कुंडा थाना क्षेत्र के कानी जोर गांव में हुई फायरिंग मामले में घायल अभिषेक का कई दिनों तक इलाज करने के बाद कुंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ की प्रक्रिया समाप्त करने के बाद रविवार सुबह तकरीबन 10:00 बजे कोर्ट में पेशी कर न्यायाधीश के आदेश पर जेल भेज दिया है। हालांकि उसकी तबीयत है पूर्ण रूप से ठीक नहीं हो पाई है।