सुपौल: सुपौल-त्रिवेणीगंज रेलखंड पर ट्रेन से गिरकर युवक घायल, सदर अस्पताल सुपौल के डॉक्टरों ने उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा
Supaul, Supaul | Jul 21, 2026 सुपौल से त्रिवेणीगंज जाने वाली ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा चांनसीपट्टी गाटर पुल के समीप हुआ। घटना के बाद आसपास से गुजर रहे लोगों की नजर घायल युवक पर पड़ी। मानवता का परिचय देते हुए लोगों ने तत्काल उसे उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल, सुपौल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।