धार: जिले के 3 लोगों को बीमारी से उपचार हेतु कलेक्टर ने ₹1.20 लाख की आर्थिक सहायता की स्वीकृत
Dhar, Dhar | Oct 17, 2024 कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने धार जिले के 3 लोगों को बीमारी से उपचार हेतु कुल 1 लाख 20 हजार रुपये कि आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। धार कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद अंतर्गत जिले के 3 लोगो को आर्थिक सहायता स्वीकृत की।