अमरपुर: अमरपुर में पोखर में डूबने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत, क्षेत्र में पसरा मातम
Amarpur, Banka | May 10, 2026 पोखर में डूबने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत, अमरपुर में पसरा मातम बांका जिले के अमरपुर प्रखंड अंतर्गत धीमड़ा गांव में एक दर्दनाक हादसे में पोखर में डूबने से दस वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद खुर्शीद के पुत्र मो. इबरान के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया तथा पूरे गांव में शोक का माहौल है।