गोरखपुर: दो शातिर लुटेरों को कैंट थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से लूट के दो मोबाइल व घटना में प्रयुक्त बाइक हुई बरामद
वादी मुकदमा का अज्ञात बाइक सवारों द्वारा बैग लूटने के संबंध में थाना कैंट पर तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। उप निरीक्षक महेश कुमार चौबे उनकी टीम द्वारा थाना कैंट पर पंजीकृत मुकदमे में वांछित अभियुक्त विनीत पांडे और ध्रुव कुमार को लूट का दो मोबाइल व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।