नानपारा: रिसिया ब्लॉक में एक महीने में चौथी बार खंड विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार को मिला पुनः रिसिया का प्रभार
रिसिया विकासखंड में प्रशासनिक स्थिरता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं एक महीने के भीतर खंड विकास अधिकारी का पद चार बार हस्तांतरित किया गया हैं लोगों का कहना है सत्ताधारी दल के दो खेमे की लड़ाई बता रहे हैं वहीं लोगों के बीच कयासों का दौर जारी हो गया है सीडीओ मुकेश कुमार ने कोर्ट का हवाला देते हुए राजेंद्र कुमार को पुनः रिसिया का प्रभार सौंपा है।