सुपौल: जलजमाव से जूझ रहा सुखपुर बाजार, हल्की बारिश में सड़क बनी तालाब, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार
Supaul, Supaul | May 16, 2026 सुखपुर बाजार के समीप सड़क पर जलजमाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। हल्की बारिश होते ही मुख्य सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जमा पानी के कारण आवागमन बाधित हो जाता है तथा दुकानदारों के व्यवसाय पर भी इसका असर पड़ रहा है।