उधवा: उधवा प्रखंड के सभी पंचायतों में आवास प्लस 2024 के अंतर्गत ग्रामसभा के माध्यम से सर्वे सूची का होगा सत्यापन : बीडीओ
उप विकास आयुक्त साहिबगंज के निर्देशानुसार आवास प्लस 2024 के अंतर्गत हाउसहोल्ड सर्वे के तहत ड्राफ्ट परमानेंट वेट लिस्ट को अंतिम रूप देने को लेकर उधवा प्रखंड के सभी पंचायतों में ग्रामसभा आयोजित की जाएगी। इस संदर्भ में बीडीओ जयंत कुमार तिवारी ने बुधवार को अपराह्न करीब 5 बजे बताया कि प्रत्येक पंचायत में ग्रामसभा के माध्यम से सर्वे सूची का सत्यापन किया जाएगा।