नगर परिषद बरेली अध्यक्ष हेमंत राजा चौधरी के निर्देश पर वार्ड 15 की काशीराम कॉलोनी में नालियों की सफाई कराई गई। कई दिनों से रहवासी गंदगी और जाम नालियों से परेशान थे। शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए सफाई कर्मियों की टीम भेजी गई और नालियों की पूरी सफाई कर समस्या का समाधान किया गया।