सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के धरहरा गांव के पास बुधवार सुबह कार और टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार डेढ़ावल की ओर से आ रही है कार धरहरा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे टेंपो से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी की दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी घायल इलाजरत है।