बीना: कटरा वार्ड सहित विभिन्न वार्डों का नगर पालिका अधिकारी ने किया निरीक्षण, गंदगी मिलने पर मुकदम को नोटिस जारी
Bina, Sagar | Jul 4, 2026 नगर पालिका अधिकारी राहुल कौरव खिरिया वार्ड, माडिया वार्ड, मनोरमा वार्ड, कानूनगो वार्ड एवं कटरा वार्ड में शनिवार को ओचक निरीक्षण करने पहुंचे। जहां पर निरीक्षण के दौरान वार्डों में नालियों में गंदगी मिलने, समय पर झाड़ू नहीं लगने वार्ड मुकदम को फटकार लगाई। एवं कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।