ब्यावर: 11 हजार केवी विद्युत टावर पर चढ़ा मंदबुद्धि बालक, समय रहते बची जान
Beawar, Ajmer | Jun 5, 2026 ब्यावर। सदर थाना क्षेत्र के जौहर खेड़ा गांव में शुक्रवार दोपहर 3 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मंदबुद्धि बालक 11 हजार केवी के विद्युत टावर पर चढ़ गया। बालक को ऊंचे टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और किसी बड़े हादसे की आशंका के चलते तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू अभि