मंदसौर: मुहर्रम पर निकली पारंपरिक चौकी, नात-कलाम से गूंजा शहर घंटाघर सहित अन्य क्षेत्रों में
मंदसौर में मुहर्रम पर पारंपरिक चौकी कांच की मस्जिद से निकाली गई, जिसमें हजारों मुस्लिम समाजजन शामिल हुए, हजरत इमाम हुसैन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नात, कलाम और कव्वालियों से माहौल भक्तिमय रहा। चौकी घंटाघर, सदर बाजार होते हुए मंडी गेट पहुंची, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी देर रात तक सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे,