अतर्रा: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल, किया गया मेडिकल कॉलेज रेफर
Atarra, Banda | Mar 31, 2026 बिसंडा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, पिपरी खेरवा गांव निवासी राम मूरत (23 वर्ष), पुत्र कमलेश, उस समय हादसे का शिकार हो गया जब वह साइकिल से अपने घर से ओरन की ओर जा रहा था।