कार्तिक पूर्णिमा मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंगलवार दोपहर जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन टांडा ने मखदुमपुर गंगा घाट का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घाटों से लेकर मेला परिसर तक की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।