ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर में ओलावृष्टि से परिवार हॉस्पिटल की बाउंड्री वॉल गिरी, कई गाड़ियाँ क्षतिग्रस्त
शहर में शनिवार शाम 4.30 बजे अचानक हुई ओलों की बरसात से परिवार हॉस्पिटल की बाउंड्री वॉल गिर गई जिससे पास में रखे कार और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। दरअसल ग्वालियर में मौसम ने करवट बदली और तेज़ बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई जिससे पूरे शहर में कई जगह पानी भर गया। ओले इतनी तेज थे कि कई लोग इससे गायल भी हो गए।