कौड़ीराम (गोरखपुर) के बांसगांव थाना क्षेत्र स्थित डिघवा चौराहा ग्राम गोड़सरी में रविवार शाम दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में छह युवक घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल कौड़ीराम स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया।