अरवल: अरवल नगर परिषद में कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई
Arwal, Arwal | Apr 29, 2026 अरवल नगर परिषद कार्यालय में अध्यक्ष साधना कुमारी की अध्यक्षता में सुल्तगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। मौके पर नगर परिषद के कर्मचारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की