सांगानेर: हरमाड़ा क्षेत्र स्थित मनसा माता मंदिर के पास पैंथर के मूवमेंट से श्रद्धालुओं में दहशत, CCTV में कैद
हरमाड़ा क्षेत्र स्थित मनसा माता मंदिर परिसर में एक बार फिर पैंथर (तेंदुआ) के मूवमेंट का मामला सामने आया। वहीं सूचना के बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में पैंथर की आवाजाही कैद हुई है, जिससे इलाके में रहने वाले लोगों और मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं में भय व्याप्त हो गया है। स्थानीय लोगों में दहशत है।