बेगूसराय: प्राचीन राम जानकी ठाकुरबाड़ी में लगी आग, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय में एक बार फिर आग का कहर देखने को मिला है, जहां तेघड़ा प्रखंड के आधारपुर स्थित प्राचीन रामजानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और झोपड़ी नुमा कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस अगलगी में लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई।बताया जा रहा है कि ठाकुरबाड़ी परिसर से धुआं और आग की ऊंची लपटें उठती देख ।