शाहगंज: सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में दी तहरीर
सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में थाने पर लिखित तहरीर दी है। पीड़ित का कहना है कि 21 जुलाई की रात स्थानीय थाना के अरसिया गांव निवासी युवक उसकी पुत्री बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामलें की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किया जा रहा है।