भवनाथपुर: भवनाथपुर थाना क्षेत्र के छहमइलवा के पास बाइक से गिरकर भाई-बहन सहित चार घायल
भवनाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छहमइलवा के समीप मोटरसाइकिल से गिरकर भाई बहन समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में भवनाथपुर थाना क्षेत्र के मजुराही निवासी रामगहन भुइयां के पुत्र 23 वर्षीय अनुज भुइयां व 18 वर्षीय पप्पु कुमार तथा पुत्री 16 वर्षीय रीमा कुमारी व 14 वर्षीय सीमा कुमारी शामिल हैं। इनमें अनुज भुइयां के इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है