ईसागढ़: डंपर ने बाइक को मारी टक्कर दादा की मौत पोता घायल चालक डंपर छोड़कर फरार
अशोकनगर जिले के ईसागढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह 9 बजे एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चला रहे 60 वर्षीय टहल सिंह सिख की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका 12 वर्षीय पोता लक्ष्यराज सिंह घायल हो गया। यह घटना लहदपुर गांव के पास हुई। दादा-पोता अपने घर से ईसागढ़ दूध बेचने जा रहे थे।