मिर्ज़ापुर: गौरा गांव स्थित रामलीला मैदान में शहीद रवि सिंह के पांचवे शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ
96 ब्लॉक के गौरा गांव स्थित रामलीला मैदान में रविवार को शहीद रवि सिंह के पांचवें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने शहीद रवि सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा शहीद रवि सिंह की मां रेखा सिंह व अन्य गणमान्य लोगों ने भी उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया।