पाटी: ग्राम डोंगरगांव में भाथीजी संप्रदाय संत मिलन, व्यसन एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम संपन्न होगा
Pati, Barwani | Apr 25, 2026 भाथीजी संप्रदाय द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी संत मिलन,व्यसन व नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। इस वर्ष का कार्यक्रम ग्राम डोंगरगांव में 29 अप्रैल में संपन्न होने जा रहा है। कार्यक्रम की व्यापक तैयारी चल रही हैं। सत्संग से जुड़े संत को कार्यक्रम की जिम्मेदारी देने के लिए को बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रम के लिए जिम्मेदारियां सौपी।