सुसनेर: हाईवे पर खौफनाक मंजर: मोडी चौराहे पर ट्रक में अज्ञात कारणों से लगी, मची अफरा-तफरी, दमकल पहुंची मौके पर
आज रविवार को सुबह 10 बजे के लगभग उज्जैन झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मोडी चौराहे पर अज्ञात कारणों के चलते एक ट्रक में आग लग गई। धु-धु कर के ट्रक जलत रहा। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही नगर परिषद का दमकल वाहन भी मौके पर पहुंचा और आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी जम रही।