पल्लू पुलिस ने नशे पर कार्रवाई करते हुए अवैध डोडा पोस्त सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है पुलिस से शुक्रवार को मिली जानकारी अनुसार पल्लू पुलिस थाना प्रभारी सुरेश मील ने मय टीम दौराने नाकाबंदी पुलिस थाना भवन के सामने मेगा हाईवे रोड पर अवैध 12 किलो 60 ग्राम डोडा पोस्त सहित दीपक पुत्र श्यामलाल बिश्नोई निवासी चौटाला जिला सिरसा हरियाणा को गिरफ्तार किया है।